ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

बेंगलुरु की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौत को पास आते देख टॉप फ्लोर से कूदा शख्स

बेंगलुरु:  बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से झुलस गये। दमकल विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति ने आग से बचने के लिए इमारत की छत से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके साथ एक अन्य घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित ‘हुक्का बार एंड कैफे’ में दोपहर के आसपास आग लग गई जहां कई रसोई गैस सिलेंडर रखे थे। घटना के समय आसपास के लोगों ने एक विस्फोट की आवाज भी सुनी।

एक दमकल अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने आठ दमकल वाहन मौके पर भेज दिये और हमारे वरिष्ठ अधिकारी वहां हैं। आग को बुझा लिया गया है। दो लोगों को गंभीर चोट आई है।” लोगों ने जैसे ही इमारत से धुआं निकलता देखा, उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित कर दिया। उस समय कैफे में कोई ग्राहक नहीं था।

Related Articles

Back to top button