ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

500 रुपए की रिश्वत लेते रोजगार सहायक गिरफ्तार, लाड़ली बहना आवास योजना के नाम पर मांगे थे पैसे

डिंडौरी शहपुरा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर महिला हितग्राही के पति से पांच सौ रूपये की रिश्वत लेते रोजगार सहायक को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त निरीक्षक रेखा प्रजापति ने बताया कि जिले के शहपुरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसवाही निवासी सावित्री बाई टेमरे के पति अशोक टेंमरे द्वारा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मंगलवार की शाम लोकायुक्त की टीम ने रोजगार सहायक नान सिंह मसराम को शहपुरा के बस स्टैंड में हितग्राही से पांच सौ रूपये लेते हुए पकड़ा। आरोपित के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसे शहपुरा के रेस्ट हाउस लाया गया, यहां अभी कार्रवाई की जा रही है।

आवास योजना नहीं हुई चालू

इस मामले में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना का केवल पंजीयन हुआ है। किसी को भी आवास योजना का लाभ प्रदेश भर में नहीं मिला है। ऐसे में महज पांच सौ रूपये की रिश्वत और बिना प्रारंभ हुई योजना के नाम पर वसूली को लेकर आरोप प्रत्यारोप भी उठ रहे हैं। पीड़ित महिला सावित्री बाई ने बताया कि लाड़ली बहना आवास योजना के तहत उसका फार्म तो भर गया था, लेकिन उससे रिश्वत रोजगार सहायक द्वारा मांगी जा रही थी। इसी से परेशान होकर उसने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी।

Related Articles

Back to top button