ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

पीएनबी और इंडियन बैंक ने एफडी पर बढ़ाया 0.95 फीसदी तक ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और इंडियन बैंक ने (फिक्स्ड डिपॉजिट) एफडी पर 0.95 फीसदी तक ब्याज बढ़ा दिया है। दोनों बैंकों की बढ़ी हुईं दरें 19 दिसंबर से लागू हो गई हैं। पीएनबी ने कहा, दो करोड़ रुपये से कम के 666 दिन के एफडी पर ब्याज दर 0.95% बढ़कर 6.30 से 7.25% हो गई है। तीन से 10 साल के जमा पर 0.40% अधिक यानी 6.50% ब्याज मिलेगा।वरिष्ठ नागरिकों को 4 से 7.75% तक ब्याज मिलेगा। उधर, इंडियन बैंक ने इंड शक्ति नाम से 555 दिन का एफडी लॉन्च किया है।

इस पर 6.25 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त फायदा मिलेगा। इसमें 91 से 120 दिन के जमा पर 3.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। तीन से पांच साल के जमा पर 6.25 फीसदी तक ब्याज दिया जाएगा। स्मॉल फाइनेंस बैंक फिनकेयर अब 8% तक ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। दर 17 दिसंबर से लागू है।एक्सिस बैंक ने सभी अवधि की कर्ज की सीमांत लागत आधारित दर (एमसीएलआर) में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दर 17 दिसंबर से लागू है। एक साल के कर्ज पर 8.75 फीसदी ब्याज देना होगा।

उधर, आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी ने खुदरा प्रधान कर्ज दर में 0.35% वृद्धि की घोषणा की है। इससे होम लोन की न्यूनतम दर बढ़कर 8.65 फीसदी हो गई है। नई दरें मंगलवार से लागू होंगी।रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि 2023-24 के अंत तक बैंकों का बुरा फंसा कर्ज (एनपीए) चार फीसदी पर पहुंच जाएगा। यह 10 साल में सबसे सर्वश्रेष्ठ स्तर होगा। 2022-23 में बैंकों का कर्ज वृद्धि 15.2-16.1 फीसदी रहेगा, लेकिन 2023-24 में यह कम होकर 11-11.6% पर आ जाएगा। कर्ज वृद्धि में सबसे बड़ी हिस्सेदारी सरकारी बैंकों की होगी, जबकि निजी क्षेत्र के बैंकों की बाजार हिस्सेदारी कम रहेगी।

Related Articles

Back to top button