ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मौसम का बदला मिजाज, खंडवा में ढाई सेमी वर्षा, दतिया में रात का पारा 18 डिग्री पर

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में नमी आ रही है। इस वजह से बादल छाने लगे हैं। इससे जहां दिन के तापमान में गिरावट हो रही है, वहीं कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। मंगलवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 19. 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इन इलाकों में बारिश

उधर, पिछले 24 घंटों के दौरान खंडवा में 25, शिवपुरी में पांच, रीवा में 3.2, नर्मदापुरम में 2.6, दमोह में एक, ग्वालियर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। दतिया में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। राजधानी सहित प्रदेश के शेष क्षेत्रों में आंशिक बादल बने रहेंगे। साथ ही बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।

ये वेदर सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तरी हरियाणा पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरक्त मध्य महाराष्ट्र पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है।

हवाओं के साथ आ रही नमी

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वजह से बादल छा रहे हैं। साथ ही कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। बादल छाने के कारण जहां दिन के तापमान में गिरावट हो रही है, वहां रात के समय हवा का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। इस तरह की स्थित बुधवार को भी बनी रह सकती है। उसके बाद रात के तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button