ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
विदेश

“गाजा पट्टी पर कब्जा करने की कोई इच्छा नहीं” इजरायल राजदूत ने अमेरिका की चेतावनी का दिया जवाब

इजरायल और हमास के बीच चल रही लड़ाई को आज 10 दिन हो गए हैं। इस दौरान इजरायल द्वारा किये गए हवाई हमलों की वजह से फिलिस्तीन के 724 बच्चों सहित कम से कम 2,670 लोग मारे जा चुके है। वहीं हमास के हमले में 1400 से अधिक इजरायलियों की मौत हो चुकी हैं, बताया जा रहा है कि इसमें इजरायल के 286 सैनिक भी शामिल हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की दी हुई चेतावनी के बाद, अमेरिका में नियुक्त इजरायल के राजदूत माइकल हेरजोग ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इजरायल की गाजा पट्टी पर किसी भी तरह से कब्जा करने की कोई इच्छा नहीं है।

रविवार को की गई  विस्तारित आपातकालीन कैबिनेट बैठक के दोरान इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कहा कि ‘इजरायल अब हमास को पुरी तरह से खत्म कर देगा। इजरायली सेना ने अपने सैकड़ों टैंक गाजा की सीमा पर तैनात कर दिए हैं और अब इजरायल गाजा पर धरती, जल और आकाश से तीनतरफा हमला करने की तैयारी में है। गाजा को तीनो तरफ से घेर लिया जाएगा। दुसरी तरफ व्हाइट हाउस ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा कि इज़रायल ने दक्षिणी गाजा में पानी की सप्लाई को शुरू करने की पुष्टि की है। आपको बता दें की वर्तमान में गाजा पानी की कमी से जूझ रहा है। इज़रायल के ऊर्जा मंत्री काट्ज़ ने भी कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच बातचीत हुई थी जिसके चलते गाजा में जल सप्लाई फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Back to top button