ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

इंदौर के पश्चिमी रिंग रोड़ से प्रभावित किसान 26 दिसंबर को करेंगे महापंचायत, बैठकों का दौर जारी

इंदौर। पश्चिमी रिंग रोड जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। किसानों ने इसके लिए 26 दिसंबर को महापंचायत बुलाई है। किसान महापंचायत से पहले अलग-अलग गावों में जाकर बैठक कर रहे हैं। रविवार को विश्वनाथ धाम पर बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी किसान नेताओं एवं पश्चिमी रिंग रोड के 39 गांव के किसानों ने भाग लिया एवं सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि हम हमारी जमीन पश्चिम में रिंग रोड में नहीं देंगे।

26 दिसंबर को होने वाली महापंचायत की तैयारी में पूरी ताकत से किसान जूट हैं। किसान नेता हंसराज मंडलोई ने बताया कि पश्चिमी रिंग रोड के प्रभावित किसानों की बैठक विश्वनाथ धाम धर्मपुरी पर संपन्न हुई। जिसमें 39 गांव के किसानों ने भाग लिया एवं सभी ने एकमत से निर्णय लिया कि हम हमारी जमीन पश्चिम में रिंग रोड में नहीं देंगे।

इसके साथ में ही बुधनी इंदौर रेलवे लाइन के भी प्रभावित किसानों ने भी इसी मांग का समर्थन किया। साथ में इंदौर जिले में जितनी भी योजनाएं चल रही है, उनके प्रभावित किसानों को भी साथ में लेकर बड़े आंदोलन की योजना बनाई गई।

मंडलोई का कहना है कि किसानों ने सामूहिक निर्णय लिया कि पहले तो हम हमारी जमीन देने को तैयार नहीं है। जमीन हमारे बाप दादा की हैं, सरकार कौन होती है उसके बारे में निर्णय लेने वाली। किसानों ने कहा की हमारी जमीन में कहीं ग्रीन बेल्ट डाल दिया जाता है, तो कहीं पर विकास प्राधिकरण हमारी जमीन हमारी मर्जी के बगैर अधिग्रहित कर लेता है।

उनमें तरह-तरह की स्कीम डाल दी जाती हैं,जो की सरासर गलत है। 26 दिसंबर वार मंगलवार समय 11 बजे ग्राम सेमलिया चाऊ मैं होने वाली महापंचायत को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button