ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
धार्मिक

दिवाली से पहले करें आम की पत्तियों से जुड़ा ये उपाय, हर इच्छा होगी पूरी

इंदौर।  हिंदू धर्म में आम के पत्तों का बहुत महत्व होता है। पूजा हो या कोई भी शुभ कार्य आम के पत्तों का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। इनके बिना शुभ कार्य अधूरा माना जाता है। शुभ काम में आम के पत्तों का इस्तेमाल करने के पीछे कई सकारात्मक कारण हैं। हर साल हम दिवाली के खास मौके पर आम के पत्तों से बनी माला हमारे घर के मुख्य द्वार पर लगाते हैं। आम के पत्तों से मुख्य द्वार पर कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही आय के नए रास्ते खुलते हैं।

समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

अगर घर के प्रवेशद्वार पर आम के पत्ते लगाए जाएं, तो ये घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। यदि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर कलावे के साथ आम के पत्ते लगाते हैं, तो इससे न केवल सभी प्रकार की परेशानियां दूर होती हैं, बल्कि घर में सुख-शांति रहती है। मंदिर में गणेश जी के पास आम के पत्ते रखने से धन की कभी कमी नहीं होती।

धन लाभ के लिए

पूजा के दौरान पूरे घर में आम के पत्तों से जल का छिड़काव करें। ऐसा करने पर आर्थिक लाभ होने की संभावना होती है। अगर आप अपने करियर में किसी भी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो रोज सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर आम के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इससे आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी।

आर्थिक तंगी होगी दूर

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से कर्ज में डूबा हुआ है या किसी तरह की आर्थिक तंगी से परेशान है, तो आम के पत्तों का यह उपाय लाभकारी साबित हो सकता है। 11 आम के पत्ते लें और उन्हें कच्चे सूत में बांध लें। फिर उन्हें शहद में डुबो दें। इन पत्तों को शिवलिंग के अशोक सुंदरी पर अर्पित करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button