ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

अमेरिका में पंजाबी शख्स की मौत, परिवार में 15 साल की बेटी, 10 साल का बेटा रह गया अकेला

अमेरिका में सड़क हादसे में भारतीय-अमेरिकी की मौत की खबर सामने आई है।  अमेरिका के इंडियानापोलिस में सड़क हादसे में 42 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा 12 अक्टूबर को इंडियानापोलिस के निकट ग्रीनवुड में हुआ, जिसमें गंभीर रूप से घायल सुखविंदर सिंह की 13 अक्टूबर को अस्पताल में मौत हो गई।

पंजाब के होशियारपुर का मूल निवासी सिंह 15 साल की उम्र में 1996 में अमेरिका आया था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सिंह जिस कार को चला रहा था वह विपरीत लेन में चली गई और सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई।

सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, 15 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी हैं। उसने बताया कि हादसे के वक्त अन्य वाहन में सवार 52 वर्षीय एक स्थायीय पुरुष एवं 52 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं।

Related Articles

Back to top button