ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मध्यप्रदेश

अतिथि शिक्षक ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट ने प्राचार्य व दो शिक्षकों पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

भोपाल । गुनगा थाना इलाके में रहने वाले एक अतिथि शिक्षक ने शनिवार सुबह अपने कमरे पर फांसी लगा ली। वह हर्राखेड़ा स्कूल में पदस्थ था। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें स्कूल के प्राचार्य व दो अन्य शिक्षकों पर प्रताड़ित करने के साथ ही तीन माह से वेतन नहीं मिलने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

साथी शिक्षकों ने फांसी पर लटके देखा

गुनगा थाना पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय आकाश पुत्र बलराम यादव मूलत: ईसागढ़, जिला अशोकनगर का रहने वाला था। वह हर्राखेड़ा स्थित शासकीय स्कूल में अतिथि शिक्षक के तौर पर पदस्थ था। वह हर्राखेड़ा में अरविंद भार्गव के मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। शनिवार सुबह जब वह स्कूल नहीं पहुंचा, तो साथी शिक्षक उसके कमरे पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर पता चला कि आकाश ने फांसी लगा ली है।

प्राचार्य व दो शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप

थाना प्रभारी अरुण शर्मा ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें स्कूल के प्रचार्य प्रकाश विजयवर्गीय और शिक्षक नरेंद्र दुबे एवं छगनलाल साहू द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही लिखा है कि उसकी उपस्थिति भी पोर्टल पर दर्ज नहीं की जा रही है। इस वजह से तीन माह से उसे वेतन भी नहीं मिला है। इन लोगों से परेशान होकर ही वह इस तरह का कदम उठा रहा है।

Related Articles

Back to top button