ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

उत्तरी ईराक में रहस्यमयी हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 5 लोग मारे गए

तेहरान । उत्तरी ईराक में एक रहस्यमय हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रतिबंधित कुर्द विद्रोही समूह से जुड़े चरमपंथियों सहित कम से कम 5 लोग मारे गए। इराकी कुर्द द्वारा संचालित आतंकवादरोधी संगठन और क्षेत्र प्रमुख के बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। आतंकवादरोधी संगठन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि एक एएस350 यूरोकॉप्टर हेलीकॉप्टर बुधवार रात इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र स्थित दोहुक प्रांत के चमांके जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कुर्दिश क्षेत्र के प्रमुख नेचिरवन बरजानी के प्रवक्ता लॉक गुफरी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है।

लॉक गुफरी ने ट्वीट किया कि हेलीकाप्टर के स्वामित्व की जांच सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की जा रही है। दुर्घटनास्थल पर मौजूद एक जांचकर्ता ने कहा कि हेलीकॉप्टर में कम से कम सात लोग सवार थे। बयान में कहा गया है कि हेलीकॉप्टर प्रतिबंधित कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी या पीकेके के चरमपंथियों को ले जा रहा था। यह घटना रहस्य बनी हुई है, क्योंकि अभी तक किसी भी पार्टी ने सैन्य हेलीकॉप्टर के स्वामित्व का दावा नहीं किया है। पीकेके के प्रवक्ता जाग्रोस हिवा ने कहा कि समूह के पास हेलीकॉप्टर नहीं है और इस घटना की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button