ब्रेकिंग
थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के सागर में भीषण सड़क हादसा, ट्राला की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के सागर में भीषण सड़क हादसा, ट्राला की टक्कर से कार सवार 4 लोगों की मौत*
 सागर जिले में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां एक ट्राला ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग एमपी के हरदा से यूपी के कानपुर जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय मौके पर पहुंचा.
*कार में लगी जोरदार टक्कर*
घटना सागर जिले के राहतगढ़ क्षेत्र की बताई जा रही है. राहतगढ़ थाना अंतर्गत बेरखेड़ी गांव के पास ट्राला ने कार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई कार सवार एक व्यक्ति हादसे में घायल हो गया, घायल को इलाज के लिए तत्काल सागर रेफर किया गया है. घटना की जानकारी लगते ही तत्काल मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ियां पहुंची. लेकिन हादसा इतना भीषण था कि चारों कार सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, कार सवारों को कार से बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.
*कार के उड़ गए परखच्चे*
स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्राला और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सीधी सड़क से नीचे उतर गई. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी, जबकि घायलों को स्थानीय लोगों ने कार से निकालने का प्रयास शुरू कर दिया. लेकिन इस घटना में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.
हालांकि घटना की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. लेकिन बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने शराब पी रखी थी, वह नशे की हालत में ही ट्रक चला रहा था. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं ट्रक ड्राइवर का मेडिकल भी कराया गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले भी राहतगढ़ क्षेत्र में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी. इस घटना में एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई थी. जबकि कई स्कूली बच्चे बुरी तरह घायल हो गए थे.

Related Articles

Back to top button