ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राज्य

पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल के चचेरे भाई ने की 81 वर्ष की उम्र में आत्महत्या

महाराष्ट्र के लातुर में हैरान कर देने वाली सनसनी खेज घटना सामने आई है। लातुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर के चचेरे भाई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना रविवार सुबह हुई। इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया था। चंद्रशेखर उर्फ ​​हनमंतराव पाटिल चाकुरकर कांग्रेस के नेता शिवराज पाटिल के चचेरे भाई थे। उन्होंने सुबह 81 साल की उम्र में आत्महत्या का कदम उठाया था।

साढ़े आठ बजे रिवॉल्वर से ली जान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंद्रशेखर उर्फ हनमंतराव पाटिल ने देवघर में स्थित अपने आवास पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। हालांकि चंद्रशेखर ने आत्मदाह का कदम क्यों उठाया है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं चल पाई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हनमंतराव, शिवराज पाटिल के ‘देवघर’ आवास के करीब रहते थे और अक्सर उनसे मिलने आते रहते थे।

कई सालों से बीमारी से पीड़ित थे हनमंतराव

हनमंतराव आदर्श कॉलोनी इलाके में रहते थे। पुलिस उनके घर पहुंच कर पंचनामा कर रही है। पुलिस ने उनका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि शिवराज पाटिल स्पष्ट रूप से किसी बीमारी से बीते कई वर्षों से पीड़ित थे। इसलिए वह परेशान भी रहते थे। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल राजनीति में सक्रिय हैं। इसलिए उनके भाई के द्वारा आत्महत्या करने से सनसनी मच गई है।

खेतीबाड़ी करते थे हनमंतराव

इस घटना के समय मंत्री का बेटा भी मौजूद था। इस मामले में आगे की जांच के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक दिबेश फीवर, डिप्टी एसपी जितेंद्र जगदाले और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वह 81 साल के थे और खेतीबाड़ी कर रहे थे। बताया जाता है कि चंद्रशेखर पाटिल के पास बंदूक का लाइसेंस भी था। उनके परिवार में दो बच्चे, बहू, विवाहित बेटी, दामाद, पोते-पोतियां हैं। यह भी पता चला है कि वह पिछले कुछ दिनों से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे।

 

Related Articles

Back to top button