ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

हरसूद सीट पर आठवीं बार भाजपा ने जताया विजय शाह पर भरोसा

 खंडवा। मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की चौथी सूची में खंडवा जिले की अजजा हरसूद विधानसभा सीट से आदिवासी नेता 61 वर्षीय विजय शाह पर पार्टी ने आठवी बार भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।

विजय शाह ने पहला चुनाव वर्ष 1990 में लड़ा

पिछले सात चुनावों में अपराजित रहे राज परिवार के विजय शाह ने पहला चुनाव भाजपा से वर्ष 1990 में लड़ा था। वर्ष 2003 से लगातार भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे है। जिले की चार विधानसभा सीट में से हरसूद विधानसभा से डा. शाह की दावेदारी पहले से ही तय मानी जा रही थी। सोमवार को जारी सूची में भाजपा की केंद्रीय समिति ने भी इस पर मुहर लगा दी।

उमा भारती सरकार में पहली बार बने मंत्री

मध्य प्रदेश में भाजपा की वापसी के बाद मुख्यमंत्री उमा भारती की सरकार में हरसूद विधायक शाह को पहली बार मंत्री बनाया गया था। पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री के रूप में अपनी पारी की शुरुआत करने वाले आदिवासी नेता शाह अब तक सर्वाधिक तीन बार आदिम जाति कल्याण मंत्री, दो बार वन विभाग, तथा एक-एक बार स्कूल शिक्षा और खाद्य एवं आपूर्ति तथा पर्यटन और संस्कृति विभाग की बागडोर संभाल चुके है।

पत्‍नी रह चुकी है खंडवा महापौर

मकड़ाई राजघराने के युवराज डा. विजय शाह की पत्नी भावना पूर्व में खंडवा महापौर भी रह चुकी है। हरसूद से इस बार उनके पुत्र और जिला पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह को मैदान में उतरने की चर्चा भी थी।

Related Articles

Back to top button