ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

दो दिन बाद कम होगी धूप की तल्खी, रात का बढ़ेगा तापमान

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे प्रदेश से जा चुका है। उधर पश्चिमी विक्षोभ के आने का भी सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण से नमी तेजी से कम होने के कारण आसमान पूरी तरह से साफ है। इस वजह से दिन का तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना रहने के कारण रात का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। दो दिन बाद दिन के तापमान में कुछ कमी आने और रात का तापमान बढ़ने के आसार हैं। उधर मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस तापमान छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य रहा।

दिन में पड़ रही गर्मी

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आसमान साफ रहने से तीखी धूप पड़ रही है। इस वजह से दिन का तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से अधिक बना हुआ है। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक 37.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया था। जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। यह इस सीजन का पहला पश्चिमी विक्षोभ है। हालांकि इस मौसम प्रणाली के कमजोर प्रकृति की होने के कारण मध्य प्रदेश के मौसम पर इसका विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। उधर, 13 अक्टूबर को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से मप्र में भी मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण आंशिक बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में कुछ गिरावट होगी, लेकिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button