ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर आज उत्तराखंड बंद का ऐलान

देहरादून| अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाये जाने की मांग को लेकर रविवार को विभिन्न संगठनों द्वारा उत्तराखंड बंद का आह्वान किया गया है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने भी इस बंद का समर्थन किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने शहरवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जघन्य अंकिता हत्याकांड के बाद से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। हत्याकांड की जांच में देरी और आरोपियों को बचाने के आरोप विभिन्न संगठनों ने पुलिस व सरकार पर लगाए हैं। राजधानी देहरादून में कानून और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिले को एसएसपी ने 9 सुपर जोन, 21 जोन और 43 सेक्टरों में विभाजित किया है। जिससे कि इस बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस दौरान जो कोई हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्यभर के तमाम जन संगठनों, व्यापार संघों ने रविवार को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया है। विभिन्न राजनीतिक दलों समेत कांग्रेस पार्टी ने भी उत्तराखंड बंद का समर्थन किया है। पार्टी ने जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों से बंद का पूर्णरूप से समर्थन करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी एवं महामंत्री प्रशासन विजय सारस्वत ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पार्टी लगातार केंद्र व राज्य सरकार से अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने का अनुरोध कर रही है। लेकिन, सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रही है।

Related Articles

Back to top button