ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

कांग्रेस का अब विंध्‍य अंचल में कार्यक्रम, शहडोल जिले के ब्‍यौहारी में मंगलवार को राहुल गांधी की सभा

भोपाल। महाकोशल, बुंदेलखंड, ग्वालियर, मालवांचल के बाद अब कांग्रेस विंध्य अंचल में बड़ा कार्यक्रम करेगी। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले वे मालवांचल के शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश यात्रा के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग बहुल क्षेत्र पोलायकला में जनसभा को संबोधित कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि शहडोल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनसभा को संबोधित करने के साथ आदिवासी समुदाय के लोगों से संवाद कर चुके हैं।

विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक था। 30 सीटों में से कांग्रेस केवल छह सीटों पर ही जीत प्राप्त कर सकी थी। तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह तक अपने परंपरागत विधानसभा क्षेत्र चुरहट से हार गए थे। शहडोल जिले की सभी तीन सीटें भाजपा जीती थीं। सीधी जिले में कांग्रेस केवल सिहावल सीट जीत पाई थी। सिंगरौली की तीन में से तीन और उमरिया जिले की दोनों सीटें भी भाजपा ने जीती थी।

अनूपपुर जिले में कांग्रेस ने जीती दोनों सीटें

अनूपपुर जिला ही ऐसा था, जहां की दोनों सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। हालांकि, अनूपपुर से विधायक बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और उपचुनाव में फिर जीते। पार्टी ने विंध्य अंचल को चुनौती के तौर पर लिया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने घर वापसी अभियान चलाकर पुराने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया। पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को चुनाव संबंधी सभी महत्वपूर्ण समितियों में शामिल किया। विंध्य अंचल से दो जन आक्रोश यात्रा निकाली गईं। इनका समापन भी राहुल गांधी की सभा में होगा।

यह है कार्यक्रम

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि राहुल गांधी सतना 11 बजकर बीस मिनट पर पहुंचेंगे। यहां से वे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ हेलीकाप्टर से सवा 12 बजे शहडोल जिले के ब्यौहारी पहुंचेंगे।जनसभा को संबोधित करने के बाद दोहपर डेढ़ बजे ब्यौहारी से रवाना होकर सतना पहुंचेंगे और यहां से दो बजकर 20 पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

12 अक्टूबर को प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी मंडला

उधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 अक्टूबर को मंडला आएंगी। वे 11 बजे जबलपुर पहुंचेंगी। यहां से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के साथ 11.45 बजे मंडला पहुंचेंगी और जनसभा को संबोंधित करेंगी। एक बजकर 45 मिनट पर वे जबलपुर से दिल्ली रवाना होंगी। महाकोशल अंचल में यह उनकी दूसरी सभा होगी। इसके पहले उन्होंने जबलपुर में जनसभा को संबोधित किया था।

Related Articles

Back to top button