ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नागिन को मारकर पालीथिन में रखकर अस्पताल लाया युवक बोला – इसने डंस लिया, इलाज करो

मुरैना। मुरैना जिला अस्पताल में शनिवार रात एक युवक पालीथिन में काली नागिन रखकर ले आया और उसे बताते हुए कहने लगा कि इसने मुझे डंस लिया है। मैंने नागिन को मार दिया है, यह कौन सा सांप है। इसका जहर कितना खतरनाक है और इसका इलाज क्या है। तत्काल युवक का इलाज शुरू हुआ, अच्छी बात यह रही, कि युवक की जान बच गई।

सांप ने फन मारते हुए अंगुली में काटा

दरअसल, शहर से सटे मुड़ियाखेड़ा गांव निवासी शैलेंद्र पुत्र चंद्रभान सिंह उम्र 40 साल सुमित्रा देवी कोल्ड स्टोरेज पर काम करता है। शनिवार की रात वह कोल्डस्टोरेज में खाना बना रहा था, इसी दौरान गोदाम के पास झाड़ियों से निकलकर काले रंग का सांप रफ्तार में आया। शैलेंद्र सिंह वहां से उठ पाता, उससे पहले ही सांप ने फन मारते हुए शैलेंद्र की अंगुली में काट लिया।

दांत अंगुली में ही फंसे रह गए

सांप ने अंगुली को इस तरह काटा कि सांप के दांत अंगुली में ही फंसे रह गए। झटके के साथ शैलेंद्र ने सांप को अंगुली से अलग किया। इसके बाद उसने पास ही पड़ा बेलन उठाया और सांप को पीट-पीटकर वहीं मार डाला। मृत सांप को पालीथिन में रखा और सीधे जिला अस्पताल लेकर आ गया।करीब दो घंटे चले इलाज के बाद डाक्टरों ने शैलेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई है।

इनका कहना है

इस तरह सांप को मारकर लाने से कोई फायदा नहीं, क्योंकि डाक्टर इस तरह सांप को देखकर उसके जहर का अनुमान नहीं लगाते। मेडिकल चिकित्सा के अनुसार 90 फीसद सांप जहरीले नहीं होते। यदि सांप के काटने के 30 मिनट तक पीड़ित की आंखों में समस्या हो, सांस लेने में तकलीफ हो या थकान महसूस करे तब माना जाता है कि काटने वाला सांप जहरीला है, उसके बाद हायपर सेंसिविटी टेस्ट करना पड़ता है, फिर दवाएं दी जाती हैं।

राकेश शर्मा, सीएमएचओ, मुरैना

Related Articles

Back to top button