ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

अफगानिस्तान में महसूस हुए भूकंप के झटके, 15 लोगों की मौत, 40 लोग घायल

एपी, काबुल। अफगानिस्तान में शनिवार को 6.3 तीव्रता के दो भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप की इस आपदा में 15 लोगों की जान चली गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन टीम के प्रवस्ता मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने कहा कि भूकंप का केंद्र हेरात शहर से 40 किमी उत्तर पश्चिम में था।

हेरात निवासी अब्दुल शकोर समदी ने कहा कि शहर में दोपहर में एक के बाद एक 5 झटके भूकंप के महसूस किए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग डर कर घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने घर, कार्यालय और दुकान खाली कर दीं। मैं अपने परिवार के साथ घर के अंदर ही था। हमें जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, तो घर से बाहर आ गए। अब हम घर वापस जाने से डर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button