ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपित के दोस्त ने भी ब्लैकमेल कर किया शारीरिक शोषण

भोपाल। जिले की बैरसिया तहसील के एक गांव में 25 वर्षीय विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित उसका पड़ोसी है। उसने दो माह पहले महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद भी वह महिला को बदनाम करने की धमकी देकर उसका दैहिक शोषण कर रहा था। इसके बारे में आरोपित के एक दोस्त को पता चल गया तो उसने भी महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आखिरकार महिला ने तंग आकर आरोपितों के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

बैरसिया थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते ने बताया कि 25 वर्षीय महिला गृहणी है और बैरसिया के एक गांव की रहने वाली है। उसका पति निजी काम करता है। इसी सिलसिले में उसे कई बार बाहर जाना पड़ता है। 11 अगस्त को महिला का पति बाहर गया हुआ था। महिला अपने घर पर अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला विपिन मीणा रात करीब पौने 12 बजे उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, लेकिन आरोपित ने उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया। बाद में भी वह महिला को धमकाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

कुछ दिन पहले विपिन के दोस्त अमित धाकड़ को इसके बारे में पता चला, तो वह भी महिला के घर पहुंच गया और उसे बदनाम करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस गिरफ्तारी के बाद रविवार को ही दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करेगी।

Related Articles

Back to top button