ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में बिजली कंपनी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करेगी बड़े बकायादारों के बिल ।

भोपाल। अब रसूखदारों को बदनाम कर बिजली का बिल वसूलने की तैयारी कंपनी द्वारा की जा रही है। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सभी बड़े बकायादारों के बिल इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने का फैसला लिया है।कंपनी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप, फेसबुक, एक्स और इंस्टाग्राम पर नाम, पता और बकाया राशि प्रसारित करेगी। यह ऐसे बकायादार हैं जिनके द्वारा पिछले कई महीनों से बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। कंपनी ने बताया कि कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम,ग्वालियर और चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 16 जिलों के बड़े बकायादारों के नाम की सूची तैयार कर ली गई है।इनके नाम सहित पूरी जानकारी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर उनसे बिल भुगतान की अपील की जाएगी।सूची में से फिलहाल प्रमुख 20 बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। इसके बाद सभी बकायादारों की सूची प्रसारित कर दी जाएगी। उपभोक्ताओं का वाट्सएप समूह भी बनाया जा रहा है। जिसमें बकायादारों की सूची भेजी जाएगी, ताकि सभी को पता चल सके कि उनके आसपास कितने बकायादार हैं। पिछले दिनों कंपनी द्वारा ग्वालियर क्षेत्र के कुछ बकायादारों की सूची को सार्वजनिक स्थानों और इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक किया गया था।इसके बाद कई उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा किया था तो कंपनी ने उनके नाम भी हटा दिए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button