ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

गड़ा धन निकालने के नाम पर 1.89 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा

मंडला। थाना बीजाडांडी पुलिस ने ग्राम विजयपुर में एक व्यक्ति के घर में गड़ा धन निकालने के नाम पर 1 लाख 89 हजार से अधिक की धोखाधड़ी करने के मामले में नागपुर महाराष्ट्र निवासी दो आराेपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम सावन उर्फ सावंत एकनाथ एवं काशीराम एकनाथ बताया गया है। जानकारी के अनुसार, धोखाधड़ी की संपूर्ण राशि बरामद कर ली गई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए बीजाडांडी पुलिस ने बताया कि 03 अक्टूबर को पीड़िता निवासी ग्राम विजयपुर ने थाना बीजाडांडी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि कुछ माह पूर्व गांव में सावन एकनाथ बाबा अपने एक अन्य साथी के साथ आये थे तथा मेरे घर आकर घर में परेशानी के संबंध में बताते हुए कुछ पैसा लिये थे।

अपना मोबाइल नंबर भी दिया था। अगस्त माह में सावन एकनाथ बाबा ने फोन कर बताया कि घर मे धन गड़ा है जिससे परेशानी हो रही हैं। गड़ा धन निकालने से परेशानी दूर हो जायेगी पर धन निकालने के लिए 03 लाख लगेगें।

इस प्रकार गड़ा धन के संबंध मे झूठ बोलकर वह धन निकालने के लिये 3 लाख रूपये की मांग की गई। छल कपट धोखाधड़ी करके बेईमानी से कुछ राशि किस्तों में, कुछ राशि नगद एवं आनलाईन कुल 1,89,000 रूपये ले लिये थे। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बीजाडांडी में अपराध दर्ज कर धारा 420,34 भादवि के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा द्वारा मामले में धोखाधड़ी के खुलासा कर आरोपित की गिरफ्तारी एवं पीड़िता को ठगी की गई राशी वापस दिलवाने के लिए वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा सायबर सेल को निर्देशित कर आरोपी की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास करने के आदेश दिए

थाना बीजाडांडी की टीम द्वारा आरोपियों के संबंध में पतासाजी की गई। जांच पड़ताल के दौरान थाना बीजाडांडी द्वारा सायबर सेल की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले का 12 से 24 घंटे के अंदर खुलासा कर प्राप्त तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी सावन उर्फ सावंत एकनाथ पिता काशीराम एकनाथ उम्र 23 साल निवासी ग्राम खैरी देशमुख पोस्ट पारडी थाना कडमेश्वर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) एवं काशीराम एकनाथ पिता बाबूराव एकनाथ उम्र 50 साल निवासी ग्राम खैरी देशमुख पोस्ट पारडी थाना कडमेश्वर जिला नागपुर (महाराष्ट्र) को थाना बीजाडांडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया एवं धोखाधड़ी से पीड़िता से ली गई रकम कुल 1 लाख 89 हजार रूपये बरामद किये गये है।

बताया गया है कि धोखाधडी के मामले का खुलासा, आरोपियों को गिरफ्तारी एवं पैसे की बरामदगी में थाना प्रभारी बीजाडांडी निरीक्षक वर्षा पटेल के नेतृत्व में सउनि छवि लाल सूर्यवंशी, प्र.आऱ. चैन सिंह कुलस्ते , आर. जय सिंह , आर. रोहित सिंगौर, आर. रोहित कुमार कुशवाहा, म.आऱ. आरती मल्लाह, आर. महेन्द्र मार्को, सैनिक क्रमांक भूपत, चा.आऱ. विजय छिरा एवं सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक गोविन्द राजपूत की टीम की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button