ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
धार्मिक

‘गुडलक’ की प्रतीक होती है विंड चाइम, घर में इस स्थान पर लगाएं

इंदौर। वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। इसमें से विंड चाइम्स का विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु एक्सपर्ट चैतन्य मलतारे के मुताबिक, विंड चाइम्स को सौभाग्य का प्रतीक भी माना जाता है। विंड चाइम्स से निकलने वाली मधुर ध्वनि घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और परिवार के सभी सदस्यों को मानसिक शांति भी दी है।

विंड चाइम लगाने का नियम

वास्तु में ऊर्जा चक्र के प्रवाह का विशेष ध्यान दिया जाता है। हवा की गति के साथ विंड चाइम्स की घंटियां जब एक-दूसरे से टकराती हैं तो इससे मधुर ध्वनि निकलती है। यह ध्वनि काफी सुकून देने वाली होती है। ऐसे में घर में विंड चाइम को लगाते समय कुछ बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए।

  • घर के मुख्य द्वार पर हमेशा 4 छड़ों वाली विंड चाइम लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष खत्म होता है।
  • विंड चाइम को घर में सही दिशा में लगाना चाहिए। साथ ही ऐसी दिशा में लगाना चाहिए, जहां से लगातार हवा का प्रवाह बना रहता हो।
  • विंड चाइम को सही दिशा में नहीं लगाने पर घर में अशांति का माहौल हो सकता है। विंड चाइम को घर की पश्चिम या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।
  • विंड चाइम्स यदि लकड़ी से बना हो तो इसे पूर्व और दक्षिण दिशा की तरफ लटकाना चाहिए। अन्यथा परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • ऑफिस में यदि विंड चाइम लगाते हैं तो दरवाजे या खिड़की पर लगाना सबसे अच्छा होता है क्योंकि यहां से विंड चाइस को सीधी हवा मिलती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button