ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के पास  युवक ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या 

भोपाल में एक युवक ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना मुख्यमंत्री निवास से कुछ दूर होटल रणजीत के पास की है। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय इकरा पति मोहसिन खान निवासी हाउसिंग बोर्ड के रूप में हुई है। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक महिला अभी बहन के साथ एशबाग इलाके में रह रही थी।
पुलिस के अनुसार मोहसिन ने इकरा को मिलने बुलाया था। दोनों बाइक पर बड़े तालाब पहुंचे थे। यहां दोनों होटल के पास पेड़ के नीचे बात कर रहे थे। तभी दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। रात करीब 9 बजे मोहसिन ने इकरा पर चाकू से हमला कर दिया। इससे इकरा के गले में गंभीर चोट आई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इकरा को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button