ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

शर्मसार हुई इंसानियत…! 4 साल की बच्ची बनी हवस का शिकार, पीड़िता अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने घर में खेलने के बहाने बुलाकर चार साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां की तहरीर पर दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं जबकि बच्ची अस्पताल में भर्ती है।

पुलिस के मुताबिक जनपद के देहात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। पुलिस के अनुसार इसी दौरान पड़ोसी किशोर (17) ने बच्ची को खेलने के बहाने अपने पास बुलाया और फिर घर के अंदर ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार बच्ची के चीखने और रोने पर आरोपी बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची की हालत देख उससे पूछताछ की। पुलिस के अनुसार बच्ची हालांकि ठीक से कुछ बता नहीं पा रही थी, लेकिन उसकी मां द्वारा पूछे जाने पर बच्ची ने पड़ोसी युवक का नाम लिया जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Related Articles

Back to top button