ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

100 से ज्यादा बच्चे हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार, आनन-फानन में कराया गया भर्ती, जानें क्या है पूरा मामला

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश में ग्वालियर से 100 बच्चों के बीमार होने का एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्वालियर स्थित लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान (LNIPE) के सौ से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार हो गए हैं। इन सभी को फूड पॉइजनिंग की दिक्कत है। इन सभी छात्र-छात्राओं ने मंगलवार की दोपहर संस्थान के मैस में खाना खाया था। थोड़ी देर बाद जब इनकी तबियत खराब होने लगी तो इन्हें नवनिर्मित 1000 शैया अस्पताल पहुंचाया गया। इतने छात्रों को मेडिसिन वार्ड में जगह नहीं मिली तो अस्पताल के लैब में बने स्लैब पर और कुछ बच्चों को तो वहीं जमीन पर लेटाकर इलाज शुरू किया गया।

वहीं दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर संस्थान के 100 से अधिक छात्रों एक समूह हॉस्टल के मैस में खाना खाने गया। खाना तो स्वादिस्ट था, लेकिन इसे खाने के थोड़ी देर ही छात्रों की तबियत खराब होने लगी। शाम तक सभी छात्रों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत आने लगी। चूंकि एक ही तरह की समस्या सभी छात्र छात्राओं में थी, इसलिए तुरंत सभी को नवनिर्मित 1000 शैया अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों के मुताबिक इन सभी छात्र छात्राओं को फूड पॉइजनिंग की दिक्कत है। हालात को देखते हुए सभी छात्र छात्राओं को पहले मेडिसीन वार्ड में भर्ती किया गया, लेकिन इनमें करीब दो दर्जन छात्रों की हालत ज्यादा खराब थी। इसलिए इन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ के मुताबिक तकरीबन 100 से अधिक छात्र छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत आई है। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। उधर, LNIPE के रजिस्ट्रार अमित यादव ने बताया कि छात्र-छात्राओं को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। ऐसे में मैस में बने खाने की जांच कराने की आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button