ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

पति ने की थी पत्नी के सिर पर वारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

जबलपुर। हनुमानताल के बड़ी मदार टेकरी इलाके पति ने पत्नी के सिर पर वार कर मौत के घाट उतारा था। सोमवार को पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम मंडी मदार टेकरी निवासी शैलू चौधरी (30) घर में मृत अवस्था में मिली थी। उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि शैलू ने दो साल पूर्व विकास चौधरी उर्फ गुड्डू से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही पति और शैलू में विवाद होने लगे थे। विवाद हुआ, इसी के चलते विकास ने उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपित को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ससुराल वाले दहेज के लिए कर रहे प्रताड़ित

महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले ससुराल वालों के खिलाफ अलग-अलग थानों की पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए। रांझी पुलिस ने बताया कि बंगाली कालोनी निवासी दीपाली सोनकर का विवाह 28 फरवरी 2023 को अर्पित सोनकर से हुआ था। विवाह के बाद से ही दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा था। गोहलपुर पुलिस ने बताया कि कुदवारी निवासी बबली विश्वकर्मा का विवाह दिसम्बर 2021 में शभू प्रसाद से हुआ था। पति उससे पांच लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा था। रविवार को पति ने उससे मारपीट कर दांत से काटा और घर से भगा दिया। मांग पूरी न होने पर तलाक की भी धमकी पति ने दी। इधर गढ़ा पुलिस ने बताया कि साहू मोहल्ला निवासी नाहिदा खान का निकाह 2019 में मोहम्मद हनीफ से हुआ था। शनिवार को नाहिदा मायके चली गई थी। सेामवार को वह घर लौटी, तो सास अमीरून बेगम ने दरवाजा नहीं खोला। तभी पति वहां पहुंचा और उसे घर के बाहर पटक दिया और मारपीट की। इस दौरान ननद निशा ने भी उसे पीटा।

Related Articles

Back to top button