ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेन में बढ़ाई जाए टीटीई और आरपीएफ जवानों की संख्या

इंदौर। पश्चिम रेलवे यात्री सुविधा सलाहकार समिति की बैठक में ट्रेनों में टीटीई और आरपीएफ जवानों की संख्या बढ़ाने की मांग समिति के सदस्यों द्वारा उठाई गई। मुंबई में आयोजित इस बैठक में यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने की योजना रखी गई।

यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

इंदौर शहर के रेलवे सलाहकार समिति सदस्य संजय बाकलीवाल और अन्य सदस्य मुंबई में हुई बैठक में शामिल हुए। बाकलीवाल ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए ट्रेनों में सुरक्षा गार्ड बढ़ाने और टीटीई की संख्या बढ़ाने की मांग रखी है। जेडआरयूसीसी सदस्य संजय बाकलीवाल ने बताया कि पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक मिश्रा एवं अन्य सदस्यों की मौजूदगी में हुई।

एक टीटीई पर 5 रेलवे कोच की जिम्मेदारी

बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से रखा गया की लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान नदारत रहते हैं, ना ही यात्रियों को परामर्श के लिए टिकट चेकर (टीटीई) ही पाए जाते हैं। यह भी सामने आया है कि एक टीटीई को 5 रेलवे कोच की चेकिंग की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में टीटीई उचित प्रकार से चेक नहीं कर पाता है। ना ही टीटीई उचित प्रकार से यात्रियों की मदद कर पता है।

बिना टिकट बैठ जाते हैं

रिजर्वेशन कोच की हालत जनरल कोच से भी खराब हो गई है, इनमें यात्री स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। रिजर्व सीटों पर आरएसी और बिना टिकट वाले बैठ जाते हैं। ट्रेनों में टीटीई नहीं होने पर यात्रियों की सुनने वाला कोई नहीं है। न ही ट्रेनों में सुरक्षा गार्ड मिलते हैं।

महिला पुलिस बल भी बढ़ाया जाए

बाकलीवाल ने आगे बताया कि इस प्रकार ट्रेनों में टीटीई नहीं मिलने और पर्याप्त सुरक्षा गार्ड नहीं होने पर कई बार यात्रियों में हाथापाई की नौबत भी आ जाती है। बाकलीवाल ने मांग की कि यात्रियों की सुरक्षा के मत देना सर ट्रेनों में ते और सुरक्षा गार्ड्स की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही यात्रियों खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल भी बढ़ाया जाए।

Related Articles

Back to top button