ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
पंजाब

85 मामलों में जब्त की थी हेरोइन, चरस, गांजा और नशीली गोलियां, वीडियो-फोटोग्राफी हुई

अमृतसर: खन्ना पेपर मिल में खेप को नष्ट करते हुए पुलिस अधिकारी।पंजाब की अमृतसर पुलिस ने 85 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों को शनिवार को नष्ट कर दिया गया। नष्ट किए गए नशीले पदार्थों की कुल वेल्यू 35 करोड़ रुपए के करीब आंकी गई। पंजाब पुलिस ने ड्रग डिस्पोजल कमेटी के निर्देशों पर खन्ना पेपर मिल में नशीले पदार्थों को नष्ट करने की प्रक्रिया को शुरू किया।यह पूरी प्रकिया डीसीपी डिटेक्टिव मुखविंदर सिंह भुल्लर की निगरानी में संपन्न की गई। डीसीपी डिटेक्टिव ने जानकारी दी कि यह पूरी खेप एक टीम की निगरानी में नष्ट की जाती है, ताकि इसका कहीं दुरुपयोग ना हो सके। सुरक्षा के मद्देनजर पूरी खेप को नष्ट करने के लिए तकरीबन दो घंटे से अधिक का समय लगा। बकायदा इसकी वीडियो व फोटोग्राफी हुई।खन्ना पेपर मिल में खेप को नष्ट करते हुए पुलिस अधिकारी।इस पूरी खेप को खन्ना पेपर मिल के अंदर लगे बॉयलर में डाल नष्ट किया गया। इस दौरान 3.431 किग्रा हेरोइन, 1.100 किग्रा चरस, 17.500 किग्रा भुक्की, 64.710 किग्रा गांजा, 3150 नशीली गोलियां, 17,915 नशीले कैप्सूल और 4.760 ग्राम नशीला पाउडर नष्ट किया गया है।

Related Articles

Back to top button