ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

एक्शन और रोमांच से भरपूर है टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’, रिलीज हुआ फिल्म का शानदार टीजर

इंदौर। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘गणपत’ पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही फिल्म की स्टारकास्ट के फर्स्ट लुक रिवील किए गए थे। वहीं, अब शुक्रवार को ‘गणपत’ फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ-साथ कृति सेनन भी लीड रोल में दिखाई दे रही हैं। रिलीज करते ही इस फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। ‘गणपत’ फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। विकास ने ही ‘क्वीन’ और ‘सुपर 30’ जैसी फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं।

एक्शन और सस्पेंस का फुल पैकेज

अब ‘गणपत’ फिल्म का टीजर 29 सितंबर को यानी आज रिलीज कर दिया गया है। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘गणपत’ को टीजर एक्शन और रोमांच से भरपूर है। रिलीज किए गए टीजर में फिल्म की कहानी भविष्य 2070 एडी के आधार पर हुए बदलाव को दिखाती है। फिल्म में बुराई का खात्मा करने के लिए एक मसीहा का जन्म होता है। ‘गणपत’ फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन शानदार एक्शन सीन्स करते दिखाई दे रहे हैं। टीजर को देखने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों में और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है

बॉक्सर के रोल में होंगे टाइगर श्रॉफ

हर बार की तरह एक बार फिर टाइगर अपने शानदार एक्शन मूव्स के साथ बड़े पर्दे पर वापस लौट रहे हैं। वे इस फिल्म में बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं। सस्पेंस और रोमांच के साथ ‘गणपत’ फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है। बता दें कि गणपत फिल्म का टीजर पहले 27 सितंबर को रिलीज किया जाना था। लेकिन इसे दो दिन आगे बढ़ाया गया। ऐसे में अब इसका टीजर रिलीज हो चुका है। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर यह फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Back to top button