ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

नौवीं में अब 31 अक्टूबर तक हो सकेंगे नामांकन, आखिरी तारीख बढ़ाई

इंदौर। सरकारी और निजी स्कूल में पढ़ने वाले नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इन दिनों स्कूल आवेदन भरवाने में लगे हैं, मगर हजारों छात्र-छात्राओं को फार्म भरने में दिक्कतें आ रही है, क्योंकि समग्र आइडी में भारी गलतियां हैं। विद्यार्थियों के उपनाम, माता-पिता के नाम और घर का पता से जुड़ी जानकारियां सही नहीं है। अब समग्र आइडी की त्रुटियां सुधरवाने में समय लग रहा है।

विद्यार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने माध्यमिक शिक्षा मंडल से आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने की गुहार लगाई है। मंडल ने बिना लेट फीस आवेदन 31 अक्टूबर तक मांगे हैं। गुरुवार सुबह आदेश भी जारी कर दिया है। दरअसल, नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का मंडल में नामांकन करना होता है। इसके लिए सितंबर के पहले सप्ताह से प्रक्रिया शुरू की गई। 30 सितंबर तक आवेदन करना था। इसके लिए विद्यार्थियों की तरफ से 300 रुपये शुल्क वसूला जा रहा है। मगर समग्र आइडी में विसंगतियों के कारण काफी परेशानी आ रही है।

समग्र सुधारने के साथ आधार भी अपडेट करवाना जरूरी

कई विद्यार्थियों के पास परिवार का समग्र आइडी नहीं है। यहां तक कि आइडी में कुछ गलत जानकारियां हैं। पिता-माता का पूरा नाम नहीं है। कहीं विद्यार्थियों का समग्र में आधार नहीं जोड़ा गया है तो कहीं घर का पता ही गलत दिया है। समग्र सुधारने से पहले आवेदकों को आधार अपडेट करवाना है, जिसमें दस से पंद्रह दिनों का समय लग रहा है। इसके कारण विद्यार्थी समय पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। अंतिम तिथि के बाद फार्म भरने पर विद्यार्थियों को 350 रुपये विलंब शुल्क देना पड़ेगा।

अंतिम तिथि बढ़ाने का आदेश जारी

सहयोग अशासकीय विद्यालय संघ के पदाधिकारी मंडल के अधिकारियों से मिले। उसके बाद अंतिम तारीख एक महीने आगे बढ़ा दी। अब छात्र-छात्राएं 31 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क के फार्म भर सकते हैं। इसे लेकर कोई विलंब शुल्क नहीं वसूला जाएगा। संघ के पदाधिकारी आशीष तिवारी ने कहा कि मंडल ने गुरुवार को अंतिम तिथि बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया है।

Related Articles

Back to top button