ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कांग्रेस महिला विधायक का पार्टी के ही शराब पिए नेता ने हाथ पकड़ा

सतना। जिले में कांग्रेस की महिला विधायक से पार्टी के ही नेता ने अभद्रता की। उनका हाथ पकड़ने का प्रयास किया गया। विधायक की महिला सहायक के साथ भी धक्का-मुक्की की। विधायक ने कांग्रेसी नेता के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। मामला रैगांव विधानसभा क्षेत्र का है।अनुसूचित जाति वर्ग की रैगांव की कांग्रेस महिला विधायक कल्पना वर्मा गत गुरुवार देर रात को हटिया गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम में पहुंची थीं। वे उप सरपंच की माता के निधन पर उनसे मिलने जा रही थीं। आगे बताया कि पार्टी के अधिकरियों को सूचना दे दी है। भाजपा के सतना जिला मीडिया प्रभारी कामता पांडेय ने कांग्रेस पर साधा निशाना।

यह है कांग्रेस का नारी सम्मान….

अनुसूचित जाति वर्ग की रैगाँव की कांग्रेस की महिला विधायक से , उन्हीं की पार्टी के नेता मनोज बागरी ने की अभद्रता , हाथ पकड़ा , महिला सहायक का भी हाथ पकड़ा…

कहाँ है लड़की हूँ – लड़ सकती हूँ प्रियंका गांधी…?

कहाँ है ट्विटर नेता कमलनाथ जी….?… pic.twitter.com/6LOMHE1DEJ

— Narendra Saluja (@NarendraSaluja) September 29, 2023

विधायक गाड़ी से नीचे उतरीं तो गाली देकर हाथ और मुंह पकड़ने की कोशिश की

यहां स्थानीय कांग्रेस नेता मनोज बागरी उर्फ बबलू अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गया। रास्ते में विधायक की गाड़ी के सामने खड़ा हो गया। विधायक गाड़ी से नीचे उतरीं तो मनोज ने गाली-गलौज कर उनका हाथ और मुंह पकड़ने की कोशिश की। यह देख विधायक के समर्थक बीच में आ गए। इसके बाद वे वहां से चली गईं। रात में विधायक समर्थकों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

कांग्रेस नेता ने शराब पीकर अभद्रता की

विधायक कल्पना वर्मा ने बताया कि मनोज बागरी रैगांव क्षेत्र से टिकट मांग रहा है। उसने साथियों के साथ शराब पीकर सुनियोजित ढंग से यह हरकत की है। वह पहले भी विरोध के प्रयास करता रहा है, लेकिन यह घटना सहन के काबिल नहीं है। घटना की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दे दी है। एसपी से भी शिकायत की है। विधायक ने सवाल उठाया कि आखिर जब इस सरकार में महिला जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है, फिर सुरक्षित कौन है।

हार चुका जिला पंचायत चुनाव, मांग रहा है टिकट

कांग्रेस नेता मनोज दो बार जिला पंचायत चुनाव लड़ चुका है, दोनों बार हार गया। इस बार विधानसभा चुनाव में भी वह रैगांव क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी कर रहा है।

भाजपा बोली- कांग्रेस पार्टी का चरित्र सबके सामने आया

रैगांव की कांग्रेस विधायक के साथ कांग्रेसी द्वारा ही की गई अभद्रता पर भाजपा के सतना जिला मीडिया प्रभारी कामता पांडेय ने कहा, कांग्रेस पार्टी का चरित्र सबके सामने आ चुका है। जिस पार्टी के नेता अपनी ही महिला विधायक का सम्मान न करते हो, उनसे महिला सम्मान की उम्मीद रखना बेईमानी है। बात-बात पर प्रदेश सरकार को कोसने वाले कांग्रेस के नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह अब इस पर क्या कहेंगे।

Related Articles

Back to top button