ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

बैरागढ़ में खराब सिग्नल सुधारे, लेकिन बस चालक ही नहीं कर रहे सिस्टम का पालन

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मेन रोड के विभिन्न क्षेत्रों में लगे सिग्नल खराब होने से नागरिकों को परेशानी हो रही थी। स्मार्ट सिटी विंग ने इन्हें सुधार तो दिया है, लेकिन बीआरटीएस मार्ग पर इसका पालन बस चाालक ही नहीं कर रहे हैं। इस कारण यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है।

सिग्नल खराब होने के कारण वाहन सीधे निकल जाते थे। इस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। सिग्नल सुधार के बाद माना जा रहा था कि अब व्यवस्था में सुधार हो जाएगा, पर ऐसा नहीं हो पा रहा है। कारण सिग्नल सिस्टम का पालन न होना है। रेड सिग्नल होने पर भी बस चालक रोड क्रास कर देते हैं। इसका अनुसरण बाकी वाहन चालक भी करते हैं। नतीजा संत हिरदारामजी की कुटिया से सीहोर नाके तक का क्षेत्र धीरे-धीरे एक्सीडेंट जोन बनता जा रहा है। मार्ग निर्माण के कुछ समय बाद नगर निगम ने यहां ट्रैफिक सिग्नल लगाए, लेकिन पहले दिन से इसका पालन नहीं हुआ। सिग्नल खराब होने का बहाना भी था, पर अब सुधार के बाद भी पालन नहीं हो रहा है।

सड़क पर मंच बनने से भी परेशानी

गणेशोत्सव एवं दुर्गोत्सव के दौरान अनेक संस्थाएं चंचल रोड पर मंच लगाकर जुलूस का स्वागत करने लगी हैं, इससे व्यवस्था बिगड़ रही है। जिला प्रशासन सड़क पर मंच लगाने की अनुमति कैसे दे रहा है, यह जांच का विषय है। रात के समय गुजरते वाहन चालकों को इससे बेहद परेशान होना पड़ रहा है। नगर के प्रबुद्धजनों का कहना है कि स्वागत के लिए केवल सीहोर नाके के पास खाली जगह पर ही मंच बनने चाहिए। पंचायत पदाधिकारी हरीश मेहरचंदानी का कहना है कि नागरिकों की सुविधा का ध्यान संस्थाओं को भी रखना चाहिए। आवाजाही प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button