ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

महाकाल लोक में 16 सौ शिवलिंगों से मिलकर बना 21 फीट ऊंचा शिवलिंग स्थापित, नए साल पर श्रद्धालु कर सकेंगे दीदार

उज्जैन: महाकाल लोक में त्रिवेणी संग्रहालय के समीप एक अनोखे 21 फीट ऊंचे शिवलिंग की स्थापना की गई है। जो काफी दूर से नजर आएगा। 21 फीट ऊंचे और 18 फीट चौड़े इस शिवलिंग की खासियत यह है कि यह 15 सौ छोटे छोटे शिवलिंगों से मिलकर बना है। इस शिवलिंग में जल्द ही त्रिशूल, सर्प और डमरू स्थापित किया जाएगा। साथ ही इसमें लाइट से सजाया जाएगा। इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

महाकाल लोक में इस विशाल और अनोखे शिवलिंग का निर्माण मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग करवा रहा है। शिवलिंग को भोपाल के कलाकारों द्वारा पूर्ण रूप दिया जा रहा है। लौह शिल्प के माध्यम से इस शिवलिंग को तैयार किया जा रहा है। यह 21 फीट ऊंचा और 18 फीट चौड़ा है।

इसमें लगे सभी शिवलिंगों पर नाग देवता भी बनाए गए हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की तरह ही इसे भी दक्षिण मुखी के रूप में स्थापित किया गया है। पूरी तरह तैयार होने के बाद यह हरिफाटक ब्रिज से भी नजर आएगा। इसे बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। नए साल तक इसके पूरी तरह बनकर तैयार होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button