ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

दीवार पर लगे भगवान दत्त के चित्र के पास एक घंटे बैठा रहा ब्लैक कोबरा

नेपानगर। नेपा लिमिटेड के कोल हैंडलिंग आफिस की दीवार पर लगे दत्त भगवान के चित्र के पास करीब एक घंटे तक नाग के बैठने से हड़कंप मचा रहा। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों ने बड़ी उत्‍सुकता से देखा।

सांप को आसानी से पकड़ कर जंगल में छोड़ा गया

कोबरा के बैठे होने की सूचना मिलने पर सर्प मित्र एरिक साइमन भी पहुंचे। उन्होंने कोबरा सांप को आसानी से पकड़ कर जंगल में छोड़ा। एरिक साइमन ने बताया कि चित्र के पास ब्लैक कोबरा आकर बैठ गया था।

फन निकालकर एक पटिया पर स्थिर रहा

प्रत्‍यक्षदर्शियों और सर्प मित्र ने बताया कि कोबरा सांप करीब एक घंटे से अधिक समय तक फन निकालकर एक पटिया पर स्थिर रहा। उसके वहां से हटने का इंतजार किया, लेकिन जब नहीं हटा तो उसे पकड़ा गया।

जगह बदलता रहता है कोबरा

सर्प मित्र एरिक साइमन बताया कि ब्लैक कोबरा इस तरह से शांत नहीं बैठता है। वह अपनी जगह बदलता रहता है। इसकी लंबाई छह फीट के आसपास थी।

Related Articles

Back to top button