ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

बैरागढ़ में स्टेशन तक वैकल्पिक पहुंच मार्ग बनने से सुविधा, लेकिन गड्ढों से पैदल चलना मुश्किल

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) स्टेशन तक पहुंचने के लिए नया वैकल्पिक मार्ग बनने से नागरिकों को सुविधा हो गई है। स्टेशन से सीटीओ तरफ की कालोनियों में जाने वाले नागरिकों को भी इससे सुविधा हो गई है, लेकिन दूसरे दौर की वर्षा के बाद यह मार्ग जर्जर हो गया है। रोड की बदहाली का आलम यह है कि यहां पैदल चलना भी दुश्वार है।

बड़े-बड़े गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत

फाटक रोड पर ओवर ब्रिज निर्माण के कारण यहां से वाहन आसानी से नहीं निकल पाते। ऐसे में सामान्य वाहन चालक भी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन यहां बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं पुराने स्टेशन रोड से वाहन चालक जाम में फंस रहे हैं। मेन रोड तक आने में ही वाहन चालकों को परेशानी होती हैं।

मैजिक वाहन भी दिक्कत की वजह

मेन रोड पर अवैध रूप से खड़े मैजिक वाहनों के कारण भी स्टेशन से आने वाले वाहन चालकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल मंडल ने स्टेशन के विकास के लिए कई प्रस्ताव बनाए हैं। नए प्लेटफार्म का निर्माण भी किया जा रहा है। कुछ ट्रेनों का स्टापेज भी होना है। जाहिर है, यहां पर यात्रियों की संख्या एवं वाहनों की संख्या बढ़ेगी। यदि स्टेशन के पहुंच मार्ग चौड़े एवं सुंदर न हुए तो यात्रियों की परेशनी बढ़ेगी।

रोड क्रास करने में भी हो रही परेशानी

नगर निगम ने बीआरटीएस मार्ग निर्माण के समय स्टेशन रोड चौराहे पर रोडक्रास बनाने के बजाय लो-फ्लोर बसों का स्टाप बना दिया। स्टेशन रोड के बजाय स्वामी शांतिप्रकाश चौराहे पर रोडक्रास बनाया गया। स्टेशन रोड चौराहे के मुकाबले स्वामी शांतिप्रकाश चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव कम है। यदि बस स्टाप को स्टेशन चौराहे से शिफ्ट कर दिया जाए तो स्टेशन से बाहर निकलते समय वाहन चालकों को हो रही परेशानी से निजात मिल सकती है। रेल सुविधा संघर्ष समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी का कहना है कि इस संबंध में डीआरएम से मुलाकात की जाएगी। नगर निगम के आधिपत्य वाले रोड का पुनर्निर्माण करने के प्रयास भी किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button