ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

मीठा तालाब में दो दिन पहले मिला था शव, अब मिली कार, कार में मिला मोबाइल

देवास। शहर के मीठा तालाब में बुधवार को एक कार मिली है। दो दिन पहले इसी स्थान से इटावा निवासी व्यक्ति का शव मिला था। देवास पुलिस ने कार को गोताखोर, एसडीआरएफ और क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। पुलिस को कार से एक मोबाइल भी मिला है।

इटावा निवासी अजय योगी का शव मिला था

नाहर दरवाजा टीआइ प्रदीप राय ने बताया कि दो दिन पहले उत्तम नगर इटावा निवासी अजय योगी का शव तालाब से बरामद किया गया था। अजय की गुमशुदगी 10 दिन पहले कोतवाली थाने में दर्ज की गई थी। 24 सितंबर को शव मिलने के बाद पुलिस मामले में जांच कर रही थी।

पुलिस कर रही थी कार की तलाश

जांच में यह बात भी सामने आई थी कि वह कार लेकर निकला था। कार की तलाश में जुटी पुलिस ने तालाब में लंगर डलवाए और गोताखोरों ने पता लगाया कि लबालब भरे मीठा तालाब की गहराई में कार है। इसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

परिचित की थी कार

टीआइ राय ने बताया कि अजय किसी इरफान नामक व्यक्ति के यहां कार्य करता था और कार उसके किसी परिचित की थी। कार पर आगे और पीछे पुलिस का लोगो लगा हुआ है।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद कार निकाली

पुलिस ने कार की मैकेनिकल जांच करवाई और तलाशी भी ली। इस दौरान कार के अंदर से एक मोबाइल भी पुलिस को मिला। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कार निकलने के बाद मौके पर एफएसएल अधिकारी भी पहुंचे। मामले में यह भी सामने आ रहा है कि इरफान के खिलाफ कुछ दिन पहले धोखाधड़ी का केस भी दर्ज हुआ है। टीआइ ने बताया कि विस्तृत जांच की जा रही है, जिसके बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button