ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

बच्‍ची से वहशियत के बाद मददगार पुजारी ने बताया, कैसी थी पीड़िता की हालत

उज्जैन। उज्‍जैन में 12 वर्षीय बच्‍ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद उसकी मदद करने वाले पुजारी ने बच्‍ची की हालत बयां की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुजारी ने बताया जिस वक्त उन्हें बच्ची मिली उसके शरीर से खून बह रहा था, उसकी आंखें सूजी हुई थी। पुजारी के अनुसार उसने पहले डायल 100 को फोन किया था और बाद में महाकाल पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

ये है मामला

गौरतलब है कि सोमवार शाम को बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दांडी आश्रम के पास 12 वर्षीय बालिका मिली थी। मासूम के कपड़े खून से सने थे। वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं थी। इलाज के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया था। पांच डाक्टरों ने बालिका का इलाज किया था। जांच में सामने आया कि बालिका के साथ दुष्कर्म उसके मिलने से 24 घंटे पहले हुआ है।

देर रात मासूम की हालत खराब होने पर उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया था। बालिका की मां के बारे में भी पुलिस को कुछ जानकारी नहीं मिली है। पीड़िता तिरुपति ड्रीम्स कालोनी व हाटकेश्वर विहार कालोनी में करीब ढाई घंटे तक पैदल घूमती रही थी। वह पैदल ही आठ किलोमीटर दूर बड़नगर रोड पर दांडी आश्रम के समीप पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बच्‍ची सतना की है, जहां उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

फुटेज में दिखा आटो चालक

बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। इस आधार पर पुलिस के हाथ एक आटो का नंबर मिला था। इस आधार पर पुलिस ने नीलगंगा थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी राकेश नामक आटो चालक को हिरासत में लिया है। राकेश मक्सी रोड स्थित गांव का रहने वाला है। शांति नगर में वह व अपनी बुआ के यहां पांच साल से रहता है। उसकी पत्नी का निधन हो गया है। उसकी पुत्री नाना-नानी के यहां रहती है।

संदिग्ध का होगा डीएनए टेस्ट

पुलिस संदिग्ध की डीएनए जांच भी करवा रही है। इसकी रिपोर्ट से स्पष्ट होगा की संदिग्ध राकेश दुष्कर्म का आरोपित है अथवा नहीं। लोगों ने बताया कि राकेश को पुलिस पकड़कर ले गई है। बुधवार देर शाम को पुलिस ने चालक के घर पर दबिश देकर कपड़े व कुछ सामान बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button