ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पैकिंग प्लांट में श्रमिक की मौत

रीवा। शहर के चोरहटा थाना के नौवस्ता पुलिस चौकी अंतर्गत अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में एक हादसे में श्रमिक की मौत हो गई है। कंपनी प्रंबधन की सूचना पर नौबस्ता चौकी का अमला मौके पर पहुंचा है। 28 सितंबर की सुबह पैकिंग प्लांट के कन्वेयर में फंसने से मजदूर की जान चली गई थी। शव को निकाल लिया गया है।

भारी संख्या में पुलिस बल गेट में तैनात

एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल गेट में तैनात कर दिया गया है। नौबस्ता चौकी पुलिस ने शव पंचनामा दर्ज कर पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजवाया है। इधर परिजनों के साथ भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे है। जिन्होंने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और एक आदमी को नौकरी देने को लेकर प्रदर्शन शुरू किया।

भोलगढ़ गांव था रहने वाला

नौबस्ता चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज गौतम ने बताया कि गुरुवार की सुबह 9 बजे बेला बैजनाथ के नजदीक अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के कन्वेयर में चपेट लगने से रमेश यादव 25 वर्ष निवासी भोलगढ़ गांव की मौत हो गई है। परिजनों की मौजूदगी में शव को निकाल लिया गया है। शांतिपूर्ण तरीके से लाश को पीएम के लिए भेजवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुआवजे को लेकर अड़े परिजन

मृतक के परिजनों ने बताया है कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से युवक की जान चली गई है। कंपनी के अंदर व बाहर सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। ऐसे में प्रबंधन के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो। दोषियों को जेल भेजा जाए। एक करोड़ का मुआवजा और नौकरी दी जाए। जब तक अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री मांगे नहीं मानेंगी। तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। न ही मृतक का अंतिम संस्कार होगा।

Related Articles

Back to top button