ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मध्यप्रदेश

जिले में बढ़ रहा अपराधियों का आतंक, एक ही दिन में अलग-अलग जगहों पर युवकों पर किया चाकू से हमला

दमोह में लगातार बढ़ रहे अपराध चिंता का विषय बने हुए हैं,यहां मानो अपराधियों के मन में पुलिस का भय जरा भी नहीं रहा,तभी तो दमोह में बेखौफ अपराधी कही भी किसी की भी जान लेने पर आमादा हो जाते हैं। ये ताज़ा मामला देर रात दमोह में एक बार फिर सामने आया हैं जहां शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों पर चाकूओ से जानलेवा हमला करने का घटना सामने आया है। जिसके बाद घटना में घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाaज किया जा रहा है।

मामले में जानकारी के अनुसार पहली घटना शहर के उमा मिस्त्री तलैया की है। जहां पर कंकाली चौराहा निवासी अभिषेक, पिता मुन्ना साहू नाम का युवक अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उस पर घेरकर चाकूओं से जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

वहीं इस घटना के कुछ ही समय बाद दूसरी घटना शहर के पुराना बाजार नंबर 2 मछरया कुंआ के पास से  सामने आई है जहां रोहित चक्रवर्ती नाम के युवक को किसी बात को लेकर चाकूओं से छलनी कर दिया गया, जिसके बाद उसे भी गंभीर हालत मे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका भी इलाज किया जा रहा है।

बहरहाल आए दिन शहर में इस प्रकार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आने के बाद एक बार दमोह की पुलिस सवालों के घेरे में बनी हुई है। इन घटनाओं से ऐसा लगता है कि, मानो इन अपराधियों के मन में पुलिस का किसी भी प्रकार का भय नहीं है, जो शहर वासियो के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button