ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

क्यों कहा जाता है भगवान राम को आदिपुरुष, जानिए किसने दिया था यह नाम

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष का कुछ समय पहले ही ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को दर्शकों का जमकर प्यार मिला है। भगवान राम और माता सीता के जीवन पर आधारित इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से कई लोगों के मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि भगवान राम को आदिपुरुष क्यों कहा गया है। आखिर भगवान राम को ये नाम किसने दिया होगा। आज हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब लेकर आए हैं। आइए जानते हैं कि आदिपुरुष कौन हैं और उन्हें किसने यह नाम दिया था।

जब सृष्टि पर भगवान विष्णु का प्राकट्य हुआ था तब सृष्टि में उन्हें चारों ओर जल ही जल नजर आ रहा था। उन्हें अपने बारे में उस समय कुछ भी पता नहीं था। तब आकाशवाणी हुई कि आदिपुरुष को जानने के लिए तपस्या करो। इसके बाद भगवान विष्णु जल में बैठकर ही तप करने लगे। जल पर निवास करने के कारण भगवान विष्णु नारायण कहलाए। साथ ही तपस्या के दौरान उनकी नाभि से एक दिव्य कमल प्रकट हुआ और फिर उस कमल पर ब्रह्मा जी का प्राकट्य हुआ।

ब्रह्मा जी ने भगवान विष्णु को प्रणाम करके बताया कि वे आदिपुरुष हैं क्योंकि उनसे पहले किसी और पुरुष का प्राकट्य नहीं हुआ था। ऐसे में सृष्टि में प्रथम पुरुष के रूप में भगवान विष्णु का आगमन हुआ था। भगवान विष्णु को ही आदिपुरुष कहा गया है। आदिपुरुष आदि और अंत से रहित होते हैं। भगवान राम भगवान विष्णु के 10वें अवतार है। भगवान राम से पहले भगवान विष्णु के जो भी अवतार हुए उनमें सृष्टि को स्थापित और व्यवस्थित करने का काम किया था।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button