ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

पढ़ाई के दौरान बिना पूछे पेन लेने पर विवाद, छात्रों के बीच मारपीट

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान बिना पूछे पेन लेने पर छात्रों के गुट ने दूसरे छात्र की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल छात्र ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

तिफरा रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले मनुराज साहू जीजीयू में बी काम के छात्र हैं। सोमवार को क्लास में पढ़ाई के दौरान उन्होंने हिमांशु सिंह का पेन बिना पूछे ले लिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान मनुराज ने माफी मांगकर मामले को शांत कर दिया था। इसी बात को लेकर मंगलवार की दोपहर हिमांशु ने मनुराज को टी स्टाल के पास रोक लिया।

उसने अपने साथियों रोहन पंचरा, सक्षम वैष्णव और अन्य साथियों के साथ मिलकर हिमांशु की पिटाई की। मारपीट के दौरान मनुराज के दोस्तों ऋषभ, आयुष और अमन ने बीच-बचाव की कोशिश की। मारपीट के दौरान बचाने आए मनुराज के साथियों को भी चोटें आई हैं। घायल मनुराज ने घटना की शिकायत कोनी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

विधि संकाय के छात्रों के बीच मारपीट

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि संकाय में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच मंगलवार को मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शाम चार बजे की है। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डा. एमएन त्रिपाठी के मुताबिक विधि संकाय के विद्यार्थियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। छात्रों ने फोन पर इसकी सूचना उन्हें दी। छात्रों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ फिलहाल लिया स्पष्ट नहीं हो सका है।

इधर छात्रों का एक दल कोनी थाने पहुंच गए। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। पूरे मामले को लेकर बुधवार को छात्रों का परेड हो सकता है। बता दे कि विश्वविद्यालय में विगत दो-तीन दिनों से छात्रों के बीच अशांति है। दो दिन पहले हास्टल के छात्रों ने मेस के खाने को लेकर भी विवाद किया था। भोजन में कीड़ा मिलने की बात को लेकर खूब हंगामा किया था।

Related Articles

Back to top button