ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

निवेशकों की मांग घटने से सोना-चांदी कमजोर

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में निवेशकों की लेवाली का अभाव रहने और सटोरियों की बिकवाली बढ़ने के कारण कामेक्स वायदा पर सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। कामेक्स पर सोना 11 डालर टूटकर 1916 डालर प्रति औंस और चांदी 51 सेंट घटकर 23.13 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोना और चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।

मंगलावर को इंदौर में सोना 150 रुपये घटकर 60600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 650 रुपये घटकर 73100 रुपये प्रति किलो रह गई। इन दामों पर भी व्यापार बेहद कमजोर बनी हुई है। कामेक्स सोना ऊपर में 1916 तथा नीचे में 1909 डालर प्रति औंस और चांदी ऊपर में 23.13 व नीचे में 22.84 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 60600 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 60500 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 55420 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 60750 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 73100 रुपये, चांदी टंच 73300 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 73100 रुपये प्रति किलो बोली गई। सोमवार को चांदी 73750 रुपये पर बंद हुई थी।

Related Articles

Back to top button