ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

पारधी गिरोह के चार सदस्‍य गिरफ्तार, सात चोरियां, आठ माह बाद मिली सफलता

जबलपुर। ग्रामीण इलाकों के घरों में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले पारधी गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने सात चोरी की वारदात को स्वीकार्य किया है। इसमें मंझौली में पांच और मझगवां में चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपितों से चोरी किए गए पांच लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया गया है। इसमें सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान शामिल है। यह जानकारी एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी।

आरोपितों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था

आरोपितों ने पांच फरवरी की रात मंझौली के ग्राम सकरपीला निवासी सुमनतला के घर, 28 फरवरी की रात खितौला पड़वार निवासी कपिल बर्मन, 10 अगस्त की रात पोला मझौली निवासी सौरभ सेन, 19 अगस्त की ग्राम ग्राम गठौरा निवासी सेवाराम दाहिया, ग्राम हरदुआ निवासी देव सिंह ठाकुर के घर 31 अगस्त तथा मझगवां निवासी सुखई सिंह गौड़ के घर 15 अगस्त और बहोरी सिंह के घर में 17 अगस्त की रात चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था।

पूछताछ में चोरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली

पुलिस जांच में पता चला कि मूलत: दमोह के ग्राम सगौनी में रहने वाले ओकीन बहेरिया, उसका पिता वीरू पारधी और सचिन बहेरिया कुछ समय से मंझौली के ग्राम खांड निवासी तीज सिंह बहेरिया के यहां रह रहे हैं। यह पता चलते ही टीम ने चारों को पकड़ा। पूछताछ में चोरों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली। यह भी बताया कि लोगों के सो जाने के बाद वे घरों का कुंदा तोड़कर अंदर घुसते और दबे पांव चोरी कर भाग निकलते थे।

Related Articles

Back to top button