ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

‘एमपी के मन में मोदी’ का रंग मध्य प्रदेश में गहरा कर गए पीएम

भोपाल। मुद्दों की आजमाइश के बावजूद मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव जो रंग नहीं पकड़ पा रहा था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जंबूरी मैदान में ‘एमपी के मन में है मोदी’ की सार्थकता के साथ गहरा कर दिया।

गरीब के घर में खुशहाली पहुंचाने का सीधा रास्ता

केंद्र की योजनाओं से मध्य प्रदेश के गरीब के घर में खुशहाली पहुंचाने का सीधा रास्ता दिखाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश की समृद्धि से भारत की वैश्विक पहचान के समीकरण को भी समझा दिया। जैसा कि सियासी गलियारों में पिछले कई महीनों से महसूस किया जा रहा है कि भाजपा ने प्रादेशिक चेहरों के बजाए मोदी और भाजपा सरकारों के विकास पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है, तो इसकी झलक भरे मंच पर भी देखने को मिली।

भाजपा को बताया विकास का पर्याय

पिछली कई सभाओं की तरह प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश सरकार या शिवराज सिंह चौहान की उतनी प्रशंसा नहीं की, बल्कि भाजपा को विकास का पर्याय बताते हुए ‘एमपी के मन में है मोदी और मोदी के मन में है एमपी’ को ही स्थापित किया।

युवाओं और महिलाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रियता

दरअसल, मोदी की लोकप्रियता युवाओं और महिलाओं के बीच जबरदस्त है। वहीं, गरीब, किसान और पिछड़े वर्ग का भी मोदी पर भरोसा बढ़ा है। चूंकि, मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय की संख्या भी मायने रखती है, ऐसे में मोदी ने इन आंकड़ों के इर्द-गिर्द ही बात की।

मध्य प्रदेश में 18 लाख 86 हजार नवमतदाता

अब आंकड़ों को ही देखिए, मध्य प्रदेश में 18 लाख 86 हजार नवमतदाता हैं। दो करोड़ 67 लाख महिलाएं और 18 से 29 के बीच के युवा एक करोड़ 48 लाख हैं।

यह कहा संबोधन में

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में युवाओं, महिलाओं और किसानों को फोकस में रखा। वह बोले- युवाओं भ्रम में मत फंसना। महिलाओं से कहा-घमंडिया गठबंधन से सावधान रहना। मोदी ने किसानों से कहा- हमने पशुपालकों, मछुआरों और छोटे किसानों के लिए बैंक के दरवाजे खोल दिए हैं, उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में राशि पहुंच रही है। चुनाव के लिए संगठन को उठ खड़े होने का मंत्र देना मोदी नहीं भूले।

दिग्गजों को भी याद किया

नई और पुरानी पीढ़ी को एक साथ करने के लिए उन्होंने मध्य प्रदेश के उन दिग्गजों को भी याद किया, जिन्होंने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाने में जीवन खपा दिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, कुशाभाऊ ठाकरे, कैलाश जोशी,राजमाता विजयाराजे सिंधिया, प्यारेलाल खंडेलवाल, वीरेंद्र कुमार सकलेचा, सुंदरलाल पटवा का स्मरण कर उन्होंने इशारों में ही संगठन को एकजुट होने का संदेश दे दिया।

प्रचार की दिशा भी तय कर दी

चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार की दिशा तय करते हुए मोदी ने मध्य प्रदेश के विकास को ही भारत का विकास ठहराया। मोदी ने कहा कि देश के विकास और प्रगति में मध्य प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है तथा मध्य प्रदेश के विकास के लिए आने वाले वर्ष महत्वपूर्ण हैं। दुनिया के कई देशों से प्रदेश में निवेश आ रहा है। यह समय मप्र को विकसित और भारत को विकसित देश बनाने का है।

सतर्क भी कर दिया

उन्‍हाेंने कहा कि हमें सतर्क रहना है कि मध्य प्रदेश के विकास की गाड़ी सड़क से उतरे भी नहीं और कहीं अटके भी नहीं। डिजि‍टल लेन-देन, आधुनिकतम सड़कें, हाईवे औऱ एक्सप्रेस-वे, वंदेभारत की चर्चा करने के साथ भव्य संसद भवन और बुलेट ट्रेन को नए भारत की पहचान बताते हुए मोदी ने मध्य प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को अनिवार्य ठहराया।

Related Articles

Back to top button