ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

रक्षक ही बने भक्षक, नाबालिग लड़की से 3 पुलिस वाले 2 साल तक करते रहे रेप।

अलवर. राजस्थान में पुलिस पर दाग लगा है. अलवर जिले के तीन पुलिस वालों ने खाकी को बदनाम करने की कोशिश की है. तीन पुलिस वालों पर 16 साल की लड़की से गैंगरेप करने का आरोप लगा है, वह भी करीब 2 साल से. आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मी कभी सामूहिक रूप से तो कभी अलग-अलग लड़की को मिलने बुलाते थे और उसके बाद उसके बाद रेप करते थे. उसके भाई को आर्म्स एक्ट के केस में फंसाने की धमकी देकर यह सारी करतूत पुलिस वाले करते थे. पीडि़त लड़की ने इस बारे में जब अपनी मां को जानकारी दी तो मां सदमे में आ गई . मां पुलिस थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. अलवर जिले की रैणी थाना पुलिस इस केस की जांच कर रही है. तीनों पुलिसवालों को किया सस्पेंड मिली जानकारी के अनुसार तीनों पुलिस कर्मियों को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया है. तीनों थानों में तैनात थे . उन्हें पुलिस लाइन में रवाना कर दिया गया है और उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है . आरोपियों में कांस्टेबल अविनाश मीणा और राजू, रैणी थाने में ही कार्यरत थे, जबकि तीसरा आरोपी सिपाही मानसिंह जाट 1 साल से मालाखेड़ा थाने में था. मासूम ने बताया दो साल तक सहती रही ये दर्द पीडि़ता की मां ने पुलिस को बताया की बेटी 2 साल से सदमा झेल रही थी. लेकिन अपने भाई को बचाने के लिए उसने ना तो इस बारे में भाई को जानकारी दी और ना ही परिवार के किसी सदस्य से बातचीत की, लेकिन जब उसे बहुत ज्यादा टॉर्चर किया जाने लगा तो उसने मां को जानकारी दी और अब मुकदमा दर्ज किया गया है. आज पीडि़त लड़की का मेडिकल कराया जाना है. इस घटना के बाद एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त जांच करने के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button