ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

Raisen News: भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ से लौट रही बस पलटी, 14 लोग घायल

रायसेन। भोपाल के जंबूरी मैदान में सोमवार को हुए भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ से लौट रही कार्यकर्ताओं से भरी एक बस पलट गई। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बस में करीब 40 कार्यकर्ता बैठे हुए थे।

सिलपुरी लौट रही थी बस

बस रायसेन जिले के सिलपुरी लौट रही थी तथी जाखा पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। जिसमें 14 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, यहां उनका उपचार किया गया।

बड़ी संख्‍या में कार्यकर्ता गए थे

रायसेन जिले से 315 चार पहिया वान, 105 बस सहित कई दो पहिया वाहनों से हजारों कार्यकर्ता सोमवार की सुबह भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने गए थे।

मोड़ते समय बस अनियंत्रित हो गई

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस लौटते समय रायसेन जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर जाखा पुल के पास सिलपुरी गांव की तरफ मोड़ते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बस में सवार कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला।

बस का ड्राइवर मौके से फरार

घटना के बाद से ही बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। अस्पताल में इलाज करा रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि रोड पर एक बोलेरो खड़ी थी। उसे बचाने के चक्कर में बस के पहिए रोड से नीचे उतर गए और बस पलट गई। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डा. अनिल ओढ़ ने बताया कि अस्पताल में लगभग 14 घायल पहुंचे हैं जिनका उपचार किया जा रहा है इस घटना में ज्यादा गंभीर चोटे नहीं लगी हैं।

जिले से 25 हजार लोगों को ले जाने का था लक्ष्य

भोपाल में हुए इस कार्यकर्ता महाकुंभ में रायसेन जिले से 25 हजार लोगों को भोपाल ले जाने का लक्ष्य था। जिसके लिए 100 से ज्यादा बसें अधिग्रहित की गई थीं। बसें नहीं मलने से बस स्टैंड पर यात्रियों को भी परेशानी हुई। ज्यादातर बसें शाम को ही वापस लौटीं। जिले की हर विधानसभा से 6 हजार कार्यकर्ता ले जाने की तैयारी की गई थी।

Related Articles

Back to top button