ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

उमरिया के पाली रोड पर सड़क हादसा, शहडोल में पदस्थ खनिज निरीक्षक एवं लोक सेवा प्रबंधक सहित 5 की मौत

शहडोल। रविवार की देर रात शहडोल की सीमा से लगे उमरिया जिले के पाली रोड में एक कार पेड़ से टकरा गई जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी,लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे शाहिद पांच लोग शामिल है।

पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे। इन्हीं का जन्मदिन मनाने ये ढाबा गए थे। वापस आते समय अनियंत्रित तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई और यह घटना हो गई। उमरिया जिले के पाली थाने के घुनघुटी चौकी के मजगंवा ग्राम के हाइवे में घटना हुई है। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुई कर के अलावा दो कार और गई थी जिसमें उनके मित्र व रिश्तेदार सवार थे।

खनिज विभाग के कर्मचारी भी थे। एक कर आगे आगे चल रही थी और एक कर पीछे थी। जिस कार में घटना हुई है वह बीच में चल रही थी और तेज गति होने के कारण सड़क की किनारे मोड में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। घटना इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इन सभी को रात में ही पुलिस पाली सरकारी अस्पताल पीएम के लिए ले गई है। अवनीश दुबे की सांसे चल रही थी जिन्हें शहडोल के श्री राम अस्पताल मे लाकर भर्ती कराया गया लेकिन उनकी भी जान नहीं बच पाई है। जिसका जन्मदिन मनाने गए थे उनकी भी इस घटना में मौत हो गई है। घटना की सूचना लगते ही उनके सभी के स्वजन रात में ही पहुंच गए हैं और अब सोमवार को आगे की प्रक्रिया चल रही है।

Related Articles

Back to top button