ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
उत्तरप्रदेश

बरखेड़ा में पूरी रात चला कार्यक्रम, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

पीलीभीत: बुधवार की रात बरखेड़ा में नामकरण संस्कार में डांस करती बार बालाएं।जिले में पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद भी बार बालाओं के डांस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए नामकरण संस्कार के नाम पर बार बालाओं के डांस का कार्यक्रम आयोजित कराया गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पूरा मामला बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपरिया मंडल गांव का बताया जा रहा है। जहां गांव के रहने वाले ज्ञानी नाम के एक युवक के घर बच्चे के नामकरण संस्कार के बाद ग्रामीणों को लुभाने के लिए बार-बालाओं के डांस का कार्यक्रम भी आयोजित कराया गया।पूरी रात चला कार्यक्रमगांव में डीजे लगाकर पूरी रात बार-बालाओं का डांस होता रहा। पुलिस इस पूरे मामले से बेखबर नजर आई। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई।वीडियो की जांच कर होगी कार्रवाईमामले पर जानकारी देते हुए बरखेड़ा थाना अध्यक्ष उदय वीर सिंह ने बताया, ” सोशल मीडिया के माध्यम से बार बालाओं का डांस का एक वीडियो मिला है वीडियो कब का और कहां का है इस संबंध में जांच कराई जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button