ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
खेल

श्रेयस अय्यर का तूफानी कमबैक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक

इंदौर। विश्व कप 2023 से पहले टीम इंडिया के लिए राहत भरी खबर है। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर फॉर्म में लौट आए है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में श्रेयस ने शतक लगाया। चोट से वापसी के बाद यह अय्यर की जबरदस्त पारी है। श्रेयस अय्यर ने अपना शतक पूरा करने के लिए 86 गेंदों का सामना किया। जिसमें 3 छक्के और 10 चौके लगाए। अय्यर 90 गेंदों पर 105 रन बनाकर आउट हुए।

श्रेयस अय्यर का करियर का चौथा शतक

यह श्रेयस अय्यर का तीसरा वनडे सेंचुरी है। वहीं, कुल मिलाकर चौथा शतक है। वनडे के अलावा श्रेयस ने टेस्ट में एक शतक लगाया है। श्रेयस अय्यक मार्च में पीठ की चोट के कारण क्रिकेट से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने एशिया कप में वापसी की, लेकिन दो मैच खेलने के बाद फिर से चोटिल हो गए।

विश्व कप टीम का हिस्सा हैं श्रेयस

हालांकि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली वनडे में कुछ खास नहीं कर सके। उनके शतक से टीम मैनेजमेंट ने राहत की सांस ली है। श्रेयस अय्यर विश्व कप टीम का हिस्सा हैं।

लंबे समय से क्रिकेट से दूर थे श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर आईपीएल 2023 से पहले चोटिल हो गए थे। इसके बाद काफी समय तक मैदान से दूर रहे। एशिया कप के लिए उनकी टीम में वापसी हुई, लेकिन फिटनेस की समस्या के कारण उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया। हालांकि अब श्रेयस वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में आ गए हैं।

Related Articles

Back to top button