ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
धार्मिक

3 अक्टूबर को मंगल करेगा तुला राशि में प्रवेश, मेष-वृश्चिक सहित इन राशि वालों को मिलेगा अपार धन

प्रत्येह ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद गोचर करता है। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को महत्वपूर्ण माना गया है। मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। आने वाले 3 अक्टूबर को मंगल ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेगा। मंगल के गोचर से कई राशियों का सितारा चमक उठेगा। मंगल 3 अक्टूबर को शाम 05.12 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। फिलहाल ग्रहों के सेनापति 18 अगस्त से कन्या राशि में विराजमान है। मंगल को रक्त, युद्ध, बिजली और तकनीक का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल अग्नि तत्व के ग्रह है।

मेष राशि

मेष राशि पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। ऐसे में मंगल का गोचर इन्हें लाभ देगा। इस अवधि में लखपति बनने का सपना पूरा हो सकता है। शेयर मार्केट से पैसा मिलेगा। कर्मचारियों बड़े पद और सैलरी की नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है।

मिथुन राशि

मंगल के गोचर का शुभ प्रभाव मिथुन राशि पर दिखाई देगा। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में विशेष प्रगति होगी। नौकरी में भी सकारात्मक परिवर्तन होंगे। मंगल की कृपा से दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

मकर राशि

मंगल ग्रह का मकर राशि पर विशेष प्रभाव रहता है। इस अवधि में कोर्ट-कचहरी या किसी भी तरह के विवाद से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक मामलों में मंगल का राशि परिवर्तन अच्छा रहेगा। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर बेहतर रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button